State News
CG CRIME: किडनैप कर युवती से दुष्कर्म, जंगल में घटना को अंजाम देकर घर के सामने छोड़ भागा, आरोपियों ने अंधेरे का उठाया फायदा, अपराध दर्ज 31-Jul-2021
रायगढ़। युवती काम से घर लौट रही थी। इसी बीच आरोपियों ने अंधेरे और सूनेपन का फायदा उठाकर युवती को खींचकर बोलेरो में बैठा लिया। आरोपियों इतने दुस्साहसी थे कि उन्होंने दुष्कर्म के बाद उसे वापस घर के पास उतारा और भाग निकले। मामले में घरघोड़ा पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है। 23 वर्षीय युवती घरघोड़ा में किराए के मकान में रहती है। ग्रामीण क्षेत्र से युवती घरघोड़ा में काम करने के लिए आई हुई है। 27 जुलाई की रात युवती अपने दफ्तर से लौट रही थी। रास्ते में पैदल चलते हुए उसके सामने एक बोलेरो रुकी। कुछ देर बाद उसमें से दो युवक उतरे। उन्होंने युवती को घर तक लिफ्ट देने की बात कही। युवती ने इनकार किया तो युवक ने जोर देकर साथ चलने का आग्रह किया। युवती उन्हें नजरअंदाज कर आगे बढ़ गई। थोड़ी दूर आरोपियों ने लड़की को जबरन बोलेरो में बिठा लिया और सीधे जंगल की ओर ले गए। शाम लगभग 7 बजे से रात 2.30 बजे तक आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे अधमरी हालत में उसके घर के सामने पटक दिया। पीड़िता की रिपोर्ट के बाद घरघोड़ा पुलिस ने मामले में आरोपियों के विरुद्ध आईपीसी की धारा 376, 506,34 में अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। दो दिन तक बदहवास रही युवती युवती को इससे सदमा लगा और वह दो दिन तक घर से बाहर नहीं निकल पाई। इसके बाद उसने हिम्मत जुटाई और पड़ोस के कुछ परिचितों को यह बताया, परिचितों ने हौसला दिया तो वह थाने पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोपी कई दिनों से लड़की के पीछे लगा हुआ था रिपोर्ट में युवती ने युवक के फोन करने और पीछा करने के बारे में बताया। आरोपी कई दिनों से अनजाने नए-नए नंबरों से फोन कर युवती को परेशान कर रहा था। लड़की ने उसकी आवाज पहचान ली और उसका नाम पुलिस को दे दिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी कई दिनों से लड़की के पीछे लगा हुआ था।


RELATED NEWS
Leave a Comment.