Entertainment News
कुछ ही सालों में कियारा ने बनाई बॉलीवुड में अपनी अलग जगह, आज है करोड़ों की मालकिन, हर साल कमाती हैं इतना 31-Jul-2021
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी को आज कौन नहीं जानता, वो इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस में से एक हैं। उनके करियर को फिल्म कबीर सिंह से फायदा हुआ, जिसमें उनके अपॉजिट शाहिद कपूर थे। इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया साथ ही बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ें। आज कियारा अपना 29वां जन्मदिन मना रही हैं। जैसे-जैसे वो अपने करियर में आगे बढ़ रही हैं वैसे-वैसे उनका बैंक बैलेस भी बढ़ रहा है। उनके पास कई लग्जरी कार और शानदार घर है। उनका लाइफस्टाइल किसी राजकुमारी से कम नहीं है। उनके जन्मदिन पर हम आपको उनकी नेट वर्थ और रॉयल लाइफस्टाइल के बारे में बताने जा रहे हैं। कियारा आज ही के दिन साल 1992 में मुंबई में जन्मी हैं। उन्होंने कबीर सिंह के अलावा एम.एस.धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी, मशीन और फुगली जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उन्होंने मुंबई में अपनी पढ़ाई पूरी की जिसके बाद उन्होंने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्हें फिल्मों के ऑफर्स मिलने शुरू हो गए और आज वो करोड़ों की मालकिन हैं।


RELATED NEWS
Leave a Comment.