State News
न्यायधानी के सिम्स अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था चरमराई...हड़ताल के कारण मरीजों को किया जा रहा रेफर 02-Aug-2021
बिलासपुर से मन्नू मानिकपुरी की रिपोर्ट/ बिलासपुर - कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से सिम्स की हालत दयनीय हो गई है। यहां कार्यरत सभी 300 कर्मचारी छुट्टी लेकर 2 दिन की हड़ताल पर है। इधर सोमवार को सुबह ओपीडी खुलते ही कुछ लोग ही इलाज कराने पहुंचे। उन्हें भी बैरंग लौटा दिया गया। हड़ताल की जानकारी होने के बावजूद अस्पताल प्रबंधन ने कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की जिससे मरीजों को सीधे रेफर किया गया। हड़ताल का असर पहले ही दिन दिखाई दिया। जहां ओपीडी 1 दिन में 1500 सौ का आंकड़ा पार कर जाती है वहां यह संख्या डेढ़ सौ से ऊपर नहीं जा सकी। इसी तरह एक्स-रे कराने आने वाले मरीजों को भी निराश होना पड़ा। टेक्नीशियन और सेम्पल लेने वाले कर्मचारी नही मिले। इसी तरह दूसरे विभागों में भी कर्मचारी नहीं पाकर लोग वापस लौट गए। बताया जा रहा है कि हड़तालियों के एक प्रतिनिधिमंडल को डीन डॉ तृप्ति नगरिया ने चर्चा के लिए बुलवाया लेकिन मांग के संबंध में डीन सदस्यों को आश्वस्त नहीं कर पाई। जिससे बैठक बेनतीजा रही। एक साथ तीन सौ कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से संभाग के सबसे बड़े सिम्स अस्पताल की व्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई है।


RELATED NEWS
Leave a Comment.