National News
राज कुंद्रा डिलीट करने लगे थे अपने चैट्स और वॉट्सऐप ग्रुप, दो ऐप्स में मिलीं 51 अश्लील फिल्में 02-Aug-2021
मुंबई I पोर्न वीडियो केस में राज कुंद्रा की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। उनके अरेस्ट होने के बाद राज के वकील कह चुके हैं कि उनकी गिरफ्तारी अवैध है। अब पब्लिक प्रॉसिक्यूटर ने बॉम्बे हाई कोर्ट में बताया है कि राज को गिरफ्तार क्यों किया गया। उन्होंने बताया कि राज ने वॉट्सऐप ग्रुप और चैट्स डिलीट करने शुरू कर दिए थे। वह सबूत नष्ट कर रहे थे। राज कुंद्रा के आईटी असोसिएट रयान थोर्पे को भी सबूत मिटाने के लिए गिरफ्तार किया गया है। क्राइम ब्रांच को मिलीं 51 फिल्में राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के मामले में नए अपडेट्स सामने आए हैं। पब्लिक प्रॉसिक्यूटर अरुणा ने बताया कि मुंबई क्राइम ब्रांच को दो ऐप्स हॉटशॉट्स और बॉलीफेम से 51 पोर्नोग्राफिक फिल्में मिली हैं। उन्होंने बताया कि राज कुंद्रा की तरफ से उनके बहनोई प्रदीप बख्शी को एक ईमेल भी मिला है।


RELATED NEWS
Leave a Comment.