State News
जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) में प्रवेश - महासमुंद के किसान महासभा में जोगी की उपस्थिति में भाजपा छोड़कर बड़ी संख्या में लोगों ने किया प्रवेश 19-Aug-2018
आज महासमुंद जिले में आयोजित विशाल किसान सम्मेलन में हजारों की संख्या में लोग जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के संस्थापक अध्यक्ष अजीत जोगी को सुनने के लिए पहुंचे | बड़ी संख्या में लोग भाजपा से इस्तीफ़ा देकर जनता काँग्रेस छत्तीसगढ़ जे में अजीत जोगी की उपस्थिति में शामिल हुए | जिनमें प्रमुख रूप से धर्मदास महिलांग, अध्यक्ष जनपद पंचायत महासमुंद,त्रिभूवन महिलांग देवा नायक, उपाध्यक्ष, राम जी ध्रुव, जनपद सदस्य, खोरबाहरा ध्रुव, जनपद सदस्य, विनोद रात्रे, पार्षद वार्ड नंबर 22, अजय गिरी गोस्वामी शहर मंडल महामंत्री, भाजपा, महासमुंद, चमन ध्रुव, जनपद सदस्य, महासमुंद, महामंत्री श्री चंदू, जनपद सदस्य महासमुंद लक्ष्मी गायकवाड, जनपद सदस्य अंजू परमार, राजू गिरी गोस्वामी, भाजयुमो, राजेश्वर साहू, जनपद सदस्य, पुतली बाई पटेल, जनपद सदस्य, कपिल साहू, पूर्व पार्षद, गुमानसिंह कमल, पूर्व पार्षद, महासमुंद, त्रिभूवन महिलांग, धरमलाल महिलांग हैं। इस अवसर पर आज के कार्यक्रम में प्रभारी निरोल रिज़वी, छोटे मियाँ जिलाध्यक्ष, पूर्व विधायक परेश बागबाहरा, रमेश साहू, भागीरथी चंद्राकर, नथमल शर्मा, पार्टी प्रवक्ता और मीडिया समन्वयक संजीव अग्रवाल और विधायक अमित जोगी उपस्थित रहे। संजीव अग्रवाल ने बताया कि जोगी जी ने मंच से संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में किसानों की आय दोगुनी होने की ज़मीनी सच्चाई कुछ और ही है व भारतीय जनता पार्टी झूठा प्रचार प्रसार कर रही है। अगर जनता काँग्रेस की सरकार बनती है तो छत्तीसगढ़ में किसानों के लिए 2500 रुपये समर्थन मूल्य कर दिया जाएगा।


RELATED NEWS
Leave a Comment.