State News
नशे में धुत कार चालक ने शहर की सड़कों पर मचाया मौत का तांडव... तीन अलग-अलग जगहों पर लोगों को रौंदा... पब्लिक ने की जमकर पिटाई... अस्पताल में भर्ती…और भी बहुत कुछ पढ़ें पूरी खबर… 05-Aug-2021
रायगढ़। शहर के अंदर से सड़क दुर्घटना की बड़ी वारदात निकलकर सामने आई है। जहां नशे में धुत एक कार चालक ने तीन जगह सड़क दुर्घटना को अंजाम दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक कुल 4 लोग घायल हुए हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक महिला व पुरुष की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। आक्रोशित राहगीरों ने घटना के बाद नशे में धुत कार चालक की भी जमकर धुनाई कर दी जिसे उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया हैं। दुर्घटना लगभग 7:45 बजे रात की बताई जा रही है। दुर्घटना के बाद बाइक की स्थिति अभी तक मिली जानकारी के अनुसार कार चालक का नाम माधव प्रसाद साहू ,पुरूँगा छाल का रहने वाला बताया जा रहा है। नशे में धुत होकर अर्टिगा कार क्रमांक सीजी 13 एल 2334 को तेज रफ्तार पूर्वक चलाते हुए आ रहा था। तभी केवड़ा बाड़ी जोहल पैलेस के पास पहले बाइक सवार दो पुरुष एक महिला को जबरदस्त ठोकर मार दी जिसमें एक महिला और पुरुष की स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद कार चालक डर की वजह से कार को और अनियंत्रित गति से चलाते हुए आगे निकल रहा था तभी ब्यूटी पार्लर में काम करने वाली एक महिला को कोतरा रोड के पास अपने चपेट में ले लिया। जिससे महिला भी घायल हो गई। पैदल चल रही महिला को ठोकर मारने के बाद कार चालक ने फिर आगे निकल भागने की होड़ में कोतरा रोड सिटी हॉस्पिटल के पास एक कार को ठोकर मार दी। जहां राहगीरों ने कार चालक को पकड़ लिया और जमकर धुनाई कर दी। खबर लिखे जाने तक कोतवाली थाने में सड़क दुर्घटना के शिकार हुए परिवार के द्वारा रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई थी। पुलिस ने कार को जब्त कर थाने ले आई है। आरोपी कार चालक को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है जहां घायल हुआ कार चालक का उपचार जारी है।


RELATED NEWS
Leave a Comment.