State News
BREAKING : IED बम की चपेट में आई बोलेरो वाहन, दो सिविलियन गंभीर रुप से घायल 05-Aug-2021
दंतेवाड़ा: जिले में एक बार फिर नक्सलियों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है। जहां घोटिया में नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी की चपेट में बुलेरो गाड़ी आ गई है। इस घटना में दो सिविलियन गंभीर रुप से घायल हो गए। वहीं 10 मामूली चोटे आई है। मौके पर पहुंची सुरक्षाबलों ने सभी को दंतेवाड़ा जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।मिली जानकारी के अनुसार, घटना गुरुवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे की है। बुलेरो गाड़ी में 12 लोग सवार थे। वे सभी नारायणपुर से दंतेवाड़ा आ रहे थे। इसी दौरान घोटिया में नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी की बुलेरो गाड़ी आ गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाही करते हुए घायलों का रेस्क्यू किया है। घटना की पुष्टि दंतेवाड़ा एसपी अभिषेक पल्लव ने की है।


RELATED NEWS
Leave a Comment.