Top Story
मुख्यमंत्री विवाद पर राहुल गांधी के सामने भूपेश - सिंहदेव की पेशी! 24-Aug-2021
प्रदेश का मुख्यमंत्री विवाद लगातार चर्चा में है इसी बीच प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपना जन्मदिन मनाने के बाद रात को अचानक दिल्ली रवाना हुए | मीडिया से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बताया बड़े समय बाद मैं दिल्ली जा रहा हूं पिछली बार जब गया था तो प्रियंका वाड्रा से मुलाकात हुई थी इस बार राहुल गांधी ने बैठक के लिए बुलवाया है | उल्लेखनीय है कि प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंह देव पहले से दिल्ली में मौजूद है राहुल गांधी से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मुलाकात में इस बात पर भी चर्चा हो सकती है ताकि प्रदेश में लड़ाई लड़ाई साल के मुख्यमंत्री को लेकर संशय की स्थिति को समाप्त किया जा सके | प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव मीडिया के सामने स्पष्ट रूप से अनेकों बार कह चुके हैं कि यह बातें लिखा पढ़ी में नहीं होती | अब देखने वाली बात यह है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल टीएस सिंह देव और पीएल पुनिया कि राहुल गांधी के साथ बैठक में क्या निष्कर्ष निकल कर आता है क्या मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मुख्यमंत्री रहेंगे क्या टीएस सिंह देव मुख्यमंत्री बनेंगे इस पर राजनीतिक गलियारों में जमकर चर्चा है बाहर हाल सभी को राहुल गांधी के साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और टीएस सिंह देव की मुलाकात के बाद बाहर निकलने का इंतजार है |


RELATED NEWS
Leave a Comment.