Top Story
राहुल गांधी से मुलाकात की प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने 30-Jul-2019
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने आज दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात की - इस दौरान उनके साथ प्रदेश प्रभारी पी एल पुनिया भी रहे - एक जानकारी के अनुसार मोहन मरकाम प्रदेश के ताजा हालातों सहित पार्टी की गतिविधियों की जानकारी राहुल गांधी को देंगे, साथ ही वे प्रदेश में होने वाले उपचुनाव के बारे में चर्चा कर सकते हैं, इसके साथ ही प्रदेश में सरकार बनाने के बाद निगम, मंडलों एवं आयोगों में नियुक्ति के लिए नामों पर घोषणा के बारे में चर्चा कर सकते हैं - प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम की राहुल गांधी से यह अहम बैठक है , जिसके बाद राजधानी आने पर उनके द्वारा अनेक बड़ी घोषणाएं हो सकती हैं जिसका सभी को इंतजार है -


RELATED NEWS
Leave a Comment.