Top Story
जो जैसा खाता है वो वैसा ही सोचता है-कांग्रेस 30-Sep-2021

अगर सीटी रवि अगर गोबर खाते है? तो उनके लिए उनकी स्वरूचि अनुसार गोबर से उत्पाद बना दिया जाएगा -

सीटी रवि का बयान भाजपा की अभद्र और गिरी हुई मानसिकता का जीता जागता प्रमाण - जो जैसा खाता है वो वैसा ही सोचता है - कांग्रेस

 

रायपुर/30 सितंबर 2021। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सीटी रवि के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को गोबर खाने वाले बयान पर कांग्रेस ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने सीटी रवि के बयान की निंदा करते हुये कहा कि छत्तीसगढ़ में लोग गोबर नहीं खाते है। यदि भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सीटी रवि गोबर खाते होंगे तो छत्तीसगढ़ में हजारों गोठान बने है, जहां प्रचुर मात्रा में गोबर उपलब्ध है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार के गोधन न्याय योजना से जुड़कर पशुपालक लाभान्वित हो रहे है। महिला स्व सहायता समूह गोबर से अनेक प्रकार के उत्पाद बना कर आर्थिक लाभ ले रही है। अगर सीटी रवि अगर गोबर खाते है? तो उनके लिए उनकी स्वरूचि अनुसार गोबर से उत्पाद बना दिया जाएगा। दरअसल भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं की मानसिक दशा ठीक नहीं है। 2018 में विधानसभा चुनावों की करारी हार से बौखलायें भाजपा नेता लगातार छत्तीसगढ़ के मान सम्मान स्वाभिमान को चोट पहुंचाने में लगे हैं, छत्तीसगढ़ियो को अपमानित कर रहे हैं। भाजपा छत्तीसगढ़ में घृणा और नफरत की जहर बोकर राजनीति करना चाह रही है। इसके पहले भी मुख्यमंत्री रहते डॉ रमन सिंह ने तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष एवं वर्तमान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को छोटा आदमी बोल कर अपमानित किया था। अभी हाल ही में भाजपा की प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी ने छत्तीसगढ़ के चुनी हुई सरकार पर थूकने और थूकने से सरकार बह जाने की अपमानजनक बात कही। किसान आंदोलन में शामिल किसानों को भी भाजपा के नेताओं ने नक्सली, टुकड़े-टुकड़े गैंग, मवाली, आतंकवादी तक बोल चुके हैं। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार के वादाखिलाफी असफलताओं के बाद भाजपा नेताओं के पास उलजुलूल और अपमानित करने वाले बयानबाजी के अलावा कुछ नहीं बचता है। छत्तीसगढ़ में 15 साल तक रमन भाजपा की सरकार रही है उस दौरान 20 लाख फर्जी राशन कार्ड बना कर 36 हजार करोड़ का नान घोटाला किया गया। दिव्यांगों, असहाय एवं गरीबों के थाली से चावल चोरी किया गया। भाजपा नेताओं के गौशाला में गौमाता के नाम पर करोड़ों का अनुदान खाकर, गौमाता के निर्मम हत्या की गयी, उनके हाड़ मांस तक को बेचा गया। बीते 7 साल से केंद्र में बैठी मोदी भाजपा की सरकार देश के सरकारी संपत्ति लाल किला, रेलवे स्टेशन, विमानन कंपनी हवाई अड्डा, पेट्रोलियम कंपनी गेल सेल हेल बीमा कंपनी संचार कंपनी सहित भारत की नवरत्न कंपनियां संपत्तियों को बेचकर खा रही है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं को मनोचिकित्सक से इलाज की आवश्यकता है जिस प्रकार से मोदी सरकार ने देश की दुर्दशा की है। जनता से वादाखिलाफी की है। असर भाजपा नेताओं की मानसिक स्तर पर पड़ा है। मीडिया में बने रहने के लिए इस प्रकार से असभ्य, अमर्यादित आम जनता को अपमानित करने वाली भाषा का उपयोग उनके द्वारा किया जा रहा है।



RELATED NEWS
Leave a Comment.