Top Story
रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मध्य क्षेत्रीय परिषद के उपाध्यक्ष बने,1 साल का होगा कार्यकाल,गृह मंत्रालय ने जारी की सूचना... 31-Jul-2019

रायपुर।  छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मध्य क्षेत्रीय परिषद के उपाध्यक्ष बनाए गए है। केन्द्रीय गृह मंत्रालय के अन्तर्राज्य परिषद सचिवालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार श्री बघेल का उपाध्यक्ष का उनका यह कार्यकाल आगामी एक साल के लिए होगा। उल्लेखनीय हैं कि राज्य पुनर्गठन अधिनियम 1956 के तहत उत्तर, मध्य, दक्षिण, पूर्वी और पश्चिमी क्षेत्रीय परिषदों का गठन किया गया है। वर्तमान में मध्य क्षेत्रीय परिषद में छत्तीसगढ़ के अलावा उत्तप्रदेश, उत्तराखण्ड और मध्यप्रदेश राज्य शामिल है। केन्द्रीय गृह मंत्री सभी क्षेत्रीय परिषद के अध्यक्ष होते है। प्रत्येक क्षेत्रीय परिषद में शामिल राज्य के मुख्यमंत्री को रोटेशन में परिषद का उपाध्यक्ष बनाया जाता है। जिनका कार्यकाल एक वर्ष का होता है। 
 



RELATED NEWS
Leave a Comment.