State News
Bilaspur: सिटी कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध रुप से कच्ची चांदी का भण्डारण करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 40 किलो चांदी और 4 क्विंटल तांबा जब्त 15-Oct-2021
बिलासपुर। जिले की थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है। अवैध रुप से कच्ची चांदी का भण्डारण रखे दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। करीबन 40 किलो चांदी एवं 4 क्विंटल तांबा का चूर्ण जप्त किया गया है। जानकारी के मुताबिक मुखबिर से सूचना मिली कि गोड़पारा, गलाई गली में नवनाथ ऐवले नाम का व्यक्ति अपने शिवसाही सिल्वर रिफायनरी फैक्टरी में अवैध रुप से कच्ची चांदी रखा हुआ है। जिसे स्टाफ एवं गवाहान रवाना होकर नवनाथ ऐवले से मुखबिर की सूचना के आधार पर कच्ची चांदी रखे रंगे हाथो पकड़ा गया। जिसे मौके पर वैध दस्तावेज पेश करने हेतु नोटिस दिया गया। जो कोई दस्तावेज पेश नहीं किया और अपने मेमोरेण्डम कथन में अपने पार्टनर नितिन उर्फ ब्रम्हदेव के साथ मिलकर कुछ कच्चा चांदी को विजय सालोखे के पास तथा कुछ सोना, चांदी को नितिन उर्फ ब्रम्हदेव के दुकान में रखना बताया। जो आरोपी नवनाथ ऐवले एवं विजय सालोखे के संयुक्त कब्जे से करीबन 40 किलो चांदी सिल्ली के रुप में तथा करीबन 4 क्विंटल तांबा का चूर्ण अलग-अलग पॉलिथीन में जप्त किया गया है। आरोपी 33 वर्षीय नवनाथ ऐवले एवं 41 वर्षीय विजय सालोखे को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। जबकि नितिन कदम उर्फ ब्रम्हदेव कदम फरार बताया जा रहा है।


RELATED NEWS
Leave a Comment.