National News
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को रक्षाबंधन के अवसर पर महिला मोर्चा अध्यक्षों ने बांधा रक्षासूत्र - छत्तीसगढ़ की पूजा विधानी ने भी बांधी राखी 26-Aug-2018
प्रधानमंत्री मोदी को बांधी पूजा विधानी ने रक्षा सूत्र
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को रक्षाबंधन के अवसर पर महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती विजया राहटकर के नेतृत्व में देश के कई राज्यों की महिला मोर्चा अध्यक्षों ने रक्षा सूत्र बांधी। प्रधानमंत्री निवास में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भाजपा महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष पूजा विधानी ने रक्षा सूत्र बांधी। वहीं भाजपा महिला मोर्चा महामंत्री मीनल चौबे ने बताया कि राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत रक्षाबंधन के अवसर पर महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के सभी जिलों में रक्षासूत्र बंधन कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर घरों में जाकर भाईयों को राखी बांधी।  जिसमें भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष व पदाधिकारी कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में भाईयों-बहनों ने हिस्सा लिया। 


RELATED NEWS
Leave a Comment.