State News
CG NEWS : सनकी दामाद ने सास को मारा चाकू, मामला दर्ज 20-Oct-2021
बिलासपुर। जिले से चाकूबाजी का मामला सामने आ रहा है, यहाँ मायके गई पत्नी से विवाद के बाद दामाद ने सास पर चाकू से वार कर दिया। हमले के बाद आरोपित दामाद सास को लहूलुहान छोड़कर भाग निकला। परिजनों ने घायल महिला को सिम्स में भर्ती कराया है। घटना की शिकायत पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार सरकंडा के श्याम नगर लिंगियाडीह में रहने वाली मालती श्रीवास गृहणी हैं। बीते दिनों उनकी बेटी ललिता मायके आई थी। उनका दामाद विवेक भी आ गया। उसने शराब के नशे में अपनी सास से विवाद शुरू कर दिया। इस पर मालती ने उसे समझाइश देकर सोने के लिए कहा। इस पर युवक ने अपनी सास से गाली-गलौज शुरू कर दी। साथ ही अपनी पत्नी से मारपीट करने लगा। बीच-बचाव करने पर सास को मारा चाकू इस पर मालती बीच-बचाव के लिए गई। साथ ही मोहल्ले की अनिता साहू, संतोषी यादव भी वहां आकर बीच-बचाव करने लगी। इसी बीच विवेक ने जेब में रखे चाकू को निकालकर मालती पर हमला कर दिया। चाकू के हमले से उनके पसली में चोटे आई। हमले के बाद आरोपित दामाद घायल सास को छोड़कर घर से भाग निकला। आसपास के लोगों ने घायल को सिम्स में भर्ती कराया। उपचार के बाद आहत मालती ने मंगलवार को थाने पहुंचकर घटना की शिकायत की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।


RELATED NEWS
Leave a Comment.