Top Story
मजदूर-किसानों के घर खुशी देख भाजपा के पेट में हो रहा दर्द : शैलेश नितिन त्रिवेदी 02-Aug-2019

रायपुर। पूरे प्रदेश में हंसी-खुशी व उल्लास के वातावरण में हरेली त्यौहार मनाया गया। इससे भाजपा और उसके सहयोगियों के पेट में दर्द शुरू हो गया है। प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री और कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि 15 वर्षों में भाजपा सरकार ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति, छत्तीसगढ़ के तीज-त्यौहार को देश में पहचान दिलाने के लिए कुछ भी नहीं किया। छत्तीसगढ़ राज्य गठन के बाद पहली बार हरेली, तीजा, विश्व आदिवासी दिवस, मां कर्मा जयंती और छठ में कांग्रेस  सरकार ने छुट्टी घोषित की है। शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि लगातार छत्तीसगढ़ की पहचान, छत्तीसगढ़ का आत्म गौरव और छत्तीसगढ़ के स्वाभिमान के लिए कांग्रेस की सरकार भूपेश बघेल की सरकार काम कर रही है तो भाजपा के नेताओं के पेट में दर्द क्यों हो रहा है? हरेली पर छुट्टी और छत्तीसगढ़ के परंपरागत तीज त्योहारों की छुट्टी की वजह से प्रदेश के किसान, मजदूरों के घर में खुशी का वातावरण है जिसे भाजपा पचा नहीं पा रही है।



RELATED NEWS
Leave a Comment.