State News
फ्री सामान बांटकर अपव्यय करने में लगी है भाजपा - इकबाल अहमद रिजवी 29-Aug-2018

 जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के मीडिया प्रमुख इकबाल अहमद रिजवी ने कहा है कि कांग्रेस एवं भाजपा को एहसास हो चला है कि आगामी विधानसभा चुनाव में दोनो की बैतरणी पार हो पाना असंभव है इसलिए तरह-तरह के प्रलोभन झूठे वादों एवं उपहारों का भाजपा व कांग्रेस सहारा ले रही है तथा बहुतों को विधानसभा टिकट का लालच भी दिया जा रहा है। भाजपा व कांग्रेस की छटपटाहट स्पष्ठ नजर आ रही है जो यह सिद्ध करता है कि दोनों पार्टी जोगी कांग्रेस की बढ़ती लोकप्रियता के कारण अपने आप को असहाय महसूस कर रहे है। जोगी कांग्रेस की बढ़ती लोकप्रियता से कांगे्रस व्यथित है तथा भाजपा  ऐनकेन-प्रकारेण सत्ता हासिल करने की जुगाड़ में छत्तीसगढ़ की जनता के पैसों का फ्री सामान बांटकर अपव्यय करने में लगी है। आगामी विधानसभा चुनाव में जकांछ के विजय रथ को रोक पाना भाजपा और कांग्रेस दोनों के बस की बात नही है।  

रिजवी ने कहा है कि प्रदेश की जनता ने भाजपा कांग्रेस दोनो को देखा व परखा है तथा दोनों से असंतुष्ट होकर जोगी के क्षेत्रीय दल की सरकार बनाकर अन्य प्रदेश की क्षेत्रीय दलो की सफल सरकारों का अनुशरण करने का मन बना लिया है। अजीत जोगी की विजय रथ यात्रा में लाखों की संख्या मे जनता की उपस्थिति जकांछ की भावी सरकार बनने का परिचायक है।                                      


RELATED NEWS
Leave a Comment.