Top Story
*प्रदेश में मुख्यमंत्री बदलने की अटकलों पर विराम!* 17-Nov-2021
*प्रदेश में मुख्यमंत्री बदलने की अटकलों पर विराम!* *दिल्ली से खाली हाथ लौटे मंत्री टीएस सिंहदेव - अढ़ाई साल के फार्मूले पर नहीं हुई कोई चर्चा* *कांग्रेस का केंद्रीय नेतृत्व स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव से छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री बदलने को लेकर चल रही अटकलों पर कोई चर्चा नहीं करना चाहता !* प्रदेश के पंचायत एवं स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव आज दिल्ली से वापस लौटे, पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी सोनिया गांधी से मुलाकात हुई है | सोनिया गांधी से हुई बातचीत के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि उन से सौजन्य मुलाकात हुई है | अढ़ाई साल के फार्मूले के बारे में पूछने पर मंत्री टी एस सिंहदेव ने कहा कि इसके बारे में कुछ कहने को नहीं है | इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि अब शायद वे स्वयं भी मान रहे हैं कि उनके मुख्यमंत्री बनने की संभावनाएं लगभग समाप्त हो चुकी हैं ! परंतु स्पष्ट तौर पर नहीं कह पा रहे हैं | यहां यह उल्लेख करना भी अति आवश्यक है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यकाल के 35 माह पूरे हो चुके हैं अगले महा 17 दिसंबर को उनके कार्यकाल के पूरे 3 साल हो जाएंगे | सीजी 24 न्यूज


RELATED NEWS
Leave a Comment.