Top Story
मोटर परिवहन कानून का पालन भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा 03-Aug-2019
नया मोटर वाहन अधिनियम विधायक 2019 - 1 अगस्त 2019 को राज्यसभा में पारित हुआ है - जिसके अनुसार सड़क सुरक्षा, वाहनों की दुरुस्ती, वाहनों को वापस बुलाना, सड़क सुरक्षा बोर्ड, दुर्घटना में मदद करने वाले लोगों को संरक्षण, दुर्घटना के बाद नाजुक समय के दौरान नजदीक उपचार, थर्ड पार्टी बीमा, मोटर वाहन दुर्घटना निधि, ई सुशासन के द्वारा सेवाओं में सुधार, ऑनलाइन वाहन लाइसेंस का प्रावधान, वाहनों के पंजीकरण की प्रक्रिया, चालक प्रशिक्षण, परिवहन प्रणाली में सुधार, टैक्सी संचालक, ड्राइविंग लाइसेंस में सुधार, वाहन पंजीकरण की प्रक्रिया में सुधार, परिवहन प्रणाली में सुधार, जैसे मुद्दों पर अब नया कानून परिवहन विभाग लागू करेगा - मोटर वाहन अधिनियम में समय के साथ सुधार किए गए हैं, परंतु जो पुराने नियम हैं उन पर ही परिवहन विभाग आज तक सख्ती नहीं बरत सका - अर्थात मोटर परिवहन कानून का पालन भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ता रहा है - कानून बना देना ही इतिश्री नहीं होता, उस कानून का पालन नियमानुसार हो इसकी जिम्मेदारी मैदानी अधिकारियों की होती है - अब वे अपनी जिम्मेदारियों को किस तरह पूरी करते हैं इसके उदाहरण हम आपको चित्रों एवं वीडियो के माध्यम से समय-समय पर दिखाते रहेंगे - *इस कड़ी की शुरुआत हम वाहनों की नंबर प्लेट से करते हैं - देखिए इस कार का नंबर - क्या आपको समझ आ रहा है ? - क्या आप बता सकते हैं कि इस कार का नंबर क्या है ? -* जब ऐसे वाहन सड़कों पर फर्राटे भरते घूमेंगे और कोई घटना दुर्घटना या आवश्यक कार्य हो तो कैसे परिवहन विभाग, पुलिस विभाग, यातायात विभाग इन्हें ढूंढ पाएगा - इस नंबर को अगर आप पढ़ सकते हैं तो हमारे facebook ID https://www.facebook.com/cg24news/ पर शेयर करें -


RELATED NEWS
Leave a Comment.