Entertainment News
Divorced ! प्रियंका चोपड़ा ने नाम के साथ हटाया पति का सरनेम, तलाक की अफवाह पर मां ने कहा ये 23-Nov-2021
मुंबई। सोमवार रात अचानक तेज अफवाह उड़ी कि मशहूर एक्टर प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस का तलाक हो गया है। दरअसल इस अफवाह के उड़ने की वजह खुद प्रियंका ने तैयार की। प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट्स में अपने नाम के साथ पति का सरनेम हटा दिया। पूरे देश में ये चर्चा होने लगी कि क्या प्रियंका ने अपने पति को तलाक दे दिया है। इसके बाद उनकी मां मधु चोपड़ा सामने आईं। मधु ने मीडिया से कहा कि उनकी बेटी का तलाक नहीं हुआ है और सारी बात बकवास है। मधु चोपड़ा का कहना है कि प्रियंका और निक जोनस के बीच सबकुछ सही है। इससे पहले मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जाने लगा कि जोनस और प्रियंका के बीच सबकुछ ठीक नहीं है। ये चर्चा होने लगी कि प्रियंका की ओर से ‘जोनस’ सरनेम हटाना एक्ट्रेस और उनके पति निक के बीच संभावित तलाक की वजह हो सकता है। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने साल 2018 में धूमधाम से शादी की थी। इसके बाद से प्रियंका, पति निक जोनस के साथ अक्सर तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती थीं। प्रियंका चोपड़ा ने शादी के बाद सोशल मीडिया पर ‘जोनस’ सरनेम अपने नाम के साथ जोड़ा था, लेकिन अचानक जोनस सरनेम हटाने से अफवाहों का बाजार गर्म हो गया। बीते दिनों ही साउथ के सुपरस्टार नागा चैतन्या अक्किनेनी और उनकी पत्नी समांथा के बीच तलाक सुर्खियों में रहा था। तब भी समांथा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल्स से अक्किनेनी सरनेम हटा दिया था। शायद यही वजह रही होगी कि प्रियंका ने अपने पति का सरनेम हटाया, तो इसे लेकर इतना बखेड़ा खड़ा हो गया।


RELATED NEWS
Leave a Comment.