Crime News
फर्जी विक्रय इकरारनामा बनाकर भूमि विक्रय कर ठगी करने वाला आरोपी शशिकांत सुखदेवे गिरफ्तार* 30-Nov-2021

*दूसरे की भूमि का फर्जी विक्रय इकरारनामा बनाकर भूमि विक्रय करने का सौदा कर 21 लाख रूपए ठगी करने वाला आरोपी शशिकांत सुखदेवे गिरफ्तार*

 

 

प्रार्थी विजय कुमार साहू ने थाना पंडरी में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसका परिचय शशिकांत सुखदेवे निवासी 78 एम.एस. कैपिटल होम्स सड्ढू से है। शशिकांत सुखदेवे द्वारा ग्राम मोवा प.ह.न. 109/45 रायपुर स्थित भूमि खसरा नं. 738/1 रकबा 0.741 हेक्टेयर 79760 वर्गफुट जो कि साइंस सेन्टर के पास दलदल सिवनी में स्थित है जिस भूमि का स्वामी रंजीत सिंह है शशिकांत सुखदेवे द्वारा उक्त जमीन को विक्रय कर स्वयं के नाम पर इकरारनामा करना बताकर किसी अन्य व्यक्ति को उक्त भूमि को विक्रय करना एवं स्वतंत्र होना बताते हुए भूमि को 610 रूपये प्रति वर्गफुट की दर से प्रार्थी को विक्रय कर प्रार्थी के नाम पर दिनांक 05.03.2020 को विक्रय इकरारनामा निष्पादित कर प्रार्थी विजय कुमार साहू से कुल 21 लाख रूपये प्राप्त कर लिया। प्रार्थी द्वारा भूमि का पंजीयन कराने कहने पर शशिकांत सुखदेवे टाल मटोल करने लगा। जिस पर प्रार्थी ने मूल भूमि स्वामी रंजीत सिंह से संपर्क किया तब पता चला कि रंजीत सिंह ने शशिकांत सुखदेवे से कोई विक्रय इकरारनामा निष्पादित नहीं किया है। शशिकांत सुखदेवे द्वारा दूसरे की भूमि का फर्जी तरीके से विक्रय इकरारनामा निष्पादित कर प्रार्थी को भूमि विक्रय करने का सौदा कर प्रार्थी से 21 लाख रूपए प्राप्त कर आवेदक के साथ ठगी किया। जिस पर आरोपी शशिकांत सुखदेवे के विरूद्ध थाना पंडरी में अपराध क्रमांक 267/21 धारा 420 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी पंडरी के नेतृत्व में आरोपी शशिकांत सुखदेवे की पतासाजी कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाकर उसके विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया।



RELATED NEWS
Leave a Comment.