Top Story
ओमीक्रोन के मामले 4 दिन में 2 से 23 हो गए - alert 06-Dec-2021

ओमीक्रोन के मामले 4 दिन में 2 से 23 हो गए - 

सरकार सहित आम लोगों को सावधानियों की अति आवश्यकता 

ओमीक्रोन वेरिएंट पर एक स्‍टडी में सामने आया है कि इसने किसी दूसरे वायरस के जिनेटिक मटीरियल के साथ म्यूटेशन कर लिया है, जिसे इंसानी शरीर का इम्यून सिस्टम पहले से पहचानता है।

भारत में कोविड-19 के नए वेरिएंट ओमीक्रोन के मामले 2  से 23 तक बढ़ गए।

रविवार सुबह तक जहां देश में ओमीक्रोन के सिर्फ 4 केस थे, वहीं सोमवार सुबह उनकी संख्‍या 21 तक पहुंच गई। नए केसेज में 9 राजस्‍थान से और 10 महाराष्‍ट्र से हैं।

राजधानी दिल्‍ली में भी तंजानिया से लौटे एक व्‍यक्ति के ओमीक्रोन से संक्रमित होने की पुष्टि हुई।  महाराष्‍ट्र और गुजरात से एक-एक जबकि कर्नाटक से दो मामले सामने आए थे। 

महाराष्ट्र के पुणे जिले में सात लोगों के कोरोना वायरस के नए स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। राज्य में ओमीक्रोन से संक्रमित लोगों की कुल संख्या दस हो गई। स्‍वास्‍थ्‍य विभाग ने बताया कि संक्रमितों में नाइजीरिया से आई महिला और उसकी दो बेटियां शामिल हैं। 
महिला का भाई और उसकी दो बेटियां भी ओमीक्रोन से संक्रमित पाई गई हैं। वहीं, पिछले महीने के आखिरी सप्ताह फिनलैंड से पुणे लौटे एक अन्य व्यक्ति के भी ओमीक्रोन से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। विभाग ने बताया कि महिला, उसकी एक बेटी और भाई का टीकाकरण पूरा हो चुका है। फिनलैंड से आया शख्‍स भी फुली वैक्‍सीनेटेड है।
महाराष्ट्र में अब तक दस लोगों के ओमीक्रोन से संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है। इससे पहले ठाणे जिले में एक व्यक्ति ओमीक्रोन से संक्रमित पाया गया था। ठाणे में संक्रमित मिला व्यक्ति पेशे से मरीन इंजीनियर है और इस समय कल्याण के कोविड मरीज देखभाल केंद्र में उसका इलाज चल रहा है।
राजस्थान में राजधानी जयपुर के 9 मरीजों में नया वेरिएंट देखने को मिला है। आपको बता दें कि 25 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका से आए चार संदिग्ध मरीजों और उनके संपर्क में आए अन्य पांच मरीजों के सैम्‍पल जिनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए थे। इसके बाद अब इन लोगों में ओमीक्रोन वायरस की पुष्टि हो गई है। दक्षिण अफ्रीका से लौटे परिवार के लोगों को राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज यानी आरयूएचएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। वहीं अब इनके संपर्क में पांच अन्य लोगों को भी अस्पताल में भर्ती करवाकर उनका इलाज किया जा रहा है। 

ओमीक्रोन विस्फोट
मुंबई में              10 
राजस्थान में         9
कर्नाटका में          2 
गुजरात में           1
दिल्‍ली में             1 

Total 23



RELATED NEWS
Leave a Comment.