Crime News
कार समेत तीन आरोपियों गिरफ्तार - गांजा तस्करी का मामला
जगदलपुर। नगरनार थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ का परिवहन करते हुए एक कार समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हांसिल की है।
मामले की जानकारी देते हुए नगरनार थाना प्रभारी एमन साहू ने बताया पुलिस को सूचना मिली कि एक सफेद रंग की आई 20 वाहन यूपी 80 बीएस 7364 वाहन में तीन लोग सवार होकर संदिग्ध चीज का परिवहन करते हुए जगदलपुर की ओर जा रहे है। सूचना मिलते ही पुलिस ने नाकेबंदी करते हुए आने जाने वाली वाहनों की जांच शुरू कर दी। वाहनों की जांच के दौरान ही पुलिस के जवानों ने संदिग्ध वाहन को रोका। वाहन को रोकने के बाद वाहन में सवार सोनू राठौर (26) निवासी आगरा, बृजेश भदौरिया (27) निवासी आगरा और हरेंद्र सिंह (21) निवासी आगरा भागने लगे। आरोपियों को भागता देख जवानों ने सभी आरोपियों को पकड़ लिया। आरोपियों को पकड़ने के बाद पुलिस ने उक्त वाहन में छुपाकर रखे 35 किलो गांजा बरामद किया है। जिसकी कीमत 1 लाख 75 हजार रुपये आंकी गई है। पूछताछ में सभी आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस की धारा 20 (ख) के तहत मामला दर्ज कर रिमांड में लिया है।
More Photo
More Video
RELATED NEWS
-
-
-
-
-
-
-
अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार...शराब जब्त 01-Dec-2019
-
-
-
Leave a Comment.