Top Story
दंतेवाड़ा : पुलिस नक्सली मुठभेड़ - मुठभेड़ में कई नक्सलियों के घायल होने की खबर
दंतेवाडा - किरंदुल थाना क्षेत्र अंर्तगत पुलिस नक्सली मुठभेड़।बताया जा रहा है इस मुठभेड़ में कई नक्सलियों के घायल होने की खबर है। इसके अलावा एक नक्सली को घायल अवस्था में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि डीआरजी दंतेवाड़ा पुलिस और नक्सलियों के बीच मड़कमीरास - समलवार की पहाड़ी में यह मुठभेड़ हुई है। दंतेवाडा पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने इस घटना की पुष्टि कि और बताया किरंदुल में बीती रात यह मुठभेड़ हुई थी। घायल पुरुष नक्सली को उपचार हेतु जिला अस्पताल लाया जा रहा है। घायल नक्सली का नाम भीमा मरकामी बताया जा रहा है। नक्सली संतरी ड्यूटी में तैनात था। दंतेवाडा से नीरज गुप्ता की रिपोर्ट।
More Photo
More Video
RELATED NEWS
-
-
-
-
-
-
*स्मार्ट राजधानी के स्मार्ट शौचालय की कहानी* 11-Mar-2023
-
-
-
-
Leave a Comment.