National News
दिल्ली में कार के अंदर महिला के साथ गैंगरेप... 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज... 13-Aug-2019

नई दिल्ली। दक्षिण-पश्चिम जिले के थाना वसंत कुंज इलाके में एक उज्बेकिस्तानी महिला के साथ गैंगरेप का मामला दर्ज किया गया है। गैंगरेप की इस घटना को अंजाम स्कॉर्पियो कार के अंदर दिया गया। इस सिलसिले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। जिला पुलिस के एक अधिकारी ने थाना वसंत कुंज में इस सिलसिले में केस दर्ज किये जाने की पुष्टि की है। खबर लिखे जाने तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। थाने में दर्ज शिकायत के मुताबिक पीड़ित महिला की उम्र 31 साल है। जबकि मुख्य आरोपी की उम्र 25 साल है। मुख्य आरोपी और महिला पहले से एक दूसरे को अच्छी तरह से जानते थे।

पुलिस को मिली शिकायत में महिला द्वारा आरोप लगाया गया है कि उसे मुख्य आरोपी ने बहाने से वसंत कुंज इलाके में 10 अगस्त को बुलाया। जब महिला पहुंची तो उसके परिचित ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर कार में गैंगरेप की इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस के मुताबिक महिला ने जब विरोध किया तो उसे बुरी तरह पीटा भी गया। अगले दिन महिला ने पुलिस को सूचना दी।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक महिला करीब 6 महीने से दिल्ली में रह रही है। जबकि मुख्य आरोपी गुड़गांव का रहने वाला है।



RELATED NEWS
Leave a Comment.