Top Story
मंत्री टीएस सिंहदेव द्वारा लगाए गए स्वागत बोर्ड उतारे गए : राहुल के सामने हो सकता है विवाद 02-Feb-2022
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव के बीच कुर्सी विवाद एक बार फिर खुलकर सामने आ गया है | इस बार यह विवाद राहुल गांधी के रायपुर दौरे के 1 दिन पहले उनके स्वागत के लिए लगाए गए होल्डिंग और पोस्टर को लेकर सामने आया है | अपने राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी के रायपुर दौरे के लिए स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव द्वारा साइंस कॉलेज मैदान के आसपास उनके स्वागत के लिए बड़े-बड़े पोस्टर लगाए गए थे इन पोस्टों में राहुल गांधी के साथ स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के फोटो थे | पुलिस की उपस्थिति में नगर निगम की टीम द्वारा बैनर पोस्टर को उतारने दो दो वाहन लेकर उतारने की कार्यवाही शुरू की गई , इस तरह प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री द्वारा राहुल गांधी के स्वागत के लिए लगाए गए होल्डिंग और पोस्टरों को उतरवाने के पीछे किसका हाथ है और क्या मजा है यह तो बिना बताए ही समझी जा सकती है परंतु इस तरह बैनर पोस्टर उतार कर शायद स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव को राहुल गांधी के सामने नीचा दिखाने का प्रयास नजर आता है | यह भी संभावना नजर आती है कि कल राहुल गांधी के रायपुर प्रवास के दौरान हो सकता है स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव को उनसे दूर रखा जाए उन्हें स्टेज पर ना आने दिया जाए | और अगर यदि ऐसा होता है तो प्रदेश की राजनीति में उथल-पुथल होना स्वाभाविक है | राहुल गांधी के रायपुर दौरे के दौरान इस तरह का विवाद उत्पन्न होना राहुल गांधी मुश्किलें उत्पन्न कर सकता है | अब देखने वाली बात यह है कि राहुल गांधी के स्वागत के लिए लगाए गए होल्डिंग बैनर उतारे जाने के बाद स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव क्या कदम उठाते हैं ? क्या बयान जारी करते हैं ? प्रदेश के एक वरिष्ठ मंत्री के साथ इस तरह का व्यवहार हो सकता है तो आम आदमी के साथ क्या कुछ नहीं हो सकता ? राहुल गांधी के रायपुर आने और वापस जाने के बीच क्या क्या घटनाएं घटेगी, इस पर मीडिया सहित प्रदेश के नागरिकों की नजर रहेगी | इस घटनाक्रम से यह संभावना प्रबल नजर आती है कि प्रदेश में मंत्रिमंडल के पुनर्गठन के दौरान हो सकता है की टी एस सिंहदेव को मंत्री पद से हटा दिया जाए | CG 24 News-Singhotra *मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और टीएस सिंहदेव के बीच का विवाद आया सड़कों पर* https://youtu.be/ukWNQC7wRkg *राहुल गांधी के दौरे के दौरान हो सकता है बड़ा राजनीतिक विवाद* *टी एस सिंहदेव के खिलाफ हुई कांग्रेस, नगर निगम ने उतारे बोर्ड* *CG 24 News-Singhotra*


RELATED NEWS
Leave a Comment.