State News
बीजापुर जिले के साथ साथ पूरे छत्तीसगढ़ में स्वर्वेद यात्रा का आयोजन 10-Sep-2018
बीजापुर :- सम्पूर्ण भारत के, 23 राज्यों में एक साथ एक समय एक दिन एक बैनर के साथ स्वर्वेद यात्रा का आयोजन संत समाज ने तृतीय महोत्सव के रूप में किया | बीजापुर जिले के साथ साथ पूरे छत्तीसगढ़ में स्वर्वेद यात्रा का आयोजन किया | सम्पूर्ण विश्व देश समाज मानवीय समस्याओं का एक मात्र हल है स्वर्वेद विश्व में शांति यदि स्थापित हो सकती है तो एक मात्र स्वर्वेद से मानव जीवन का पूर्ण आध्यात्मिक विकास संभव स्वर्वेद से! "सुपूज्य संत प्रवर श्री विज्ञानदेव जी महाराज का स्वर्वेद के संबंध में कथन विहंगम योग के प्रणेता अमर हिमालय योगी अनंत श्री सदगुरू सदाफल देव जी महाराज का अनुभव स्वर्वेद में निहित है स्वर्वेद सदगुरू की शक्ति है जो एक साधक के शुभ संस्कारों का उदय कर देती है अशुभ संस्कार अविघा अंधकार नष्ट हो जाते हैं | विवेक जागृत हो जाता है शांति एवं आनंद की प्राप्ति होती है! भारत की अखंडता को बनाये रखने के लिए भारत को विश्वगुरू के रूप में स्थापित करने के लिए धर्म वर्ग जाति के भेद भाव को जड़ से समाप्त करने के लिए अध्यात्मिक क्रांति के लिए, यह स्वर्वेद यात्रा आयोजित की गई है| इस यात्रा में वरिष्ठ गुरु भाई चापड़ी मारैया , कोटेश्वर चापड़ी, महेश चापड़ी छ. ग. प्रांन्त अन्न मंत्री जिले के समस्त उपदेष्टा गण जिले के समस्त पदाधिकारी सैकडों की तादाद में यात्रा में मौजूद थे... ????नवीन दुर्गम सीजी24 न्यूज बीजापुर


RELATED NEWS
Leave a Comment.