Crime News
राजधानी के विभिन्न थानों में पदस्थ निरीक्षक स्तर के 18 अधिकारियों के प्रभारों में फेरबदल - 17-Aug-2019
रायपुर : पुलिस विभाग में तबादलों का सिलसिला रुक ही नहीं रहा कब कौन कितने दिन कहां रहेगा कहा नहीं जा सकता - उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेशानुसार राजधानी के विभिन्न थानों में पदस्थ निरीक्षकों का स्थानांतरण किया गया है। इसमें निरीक्षक सुशांतो बैनर्जी को गुढिय़ारी थाना से थाना सिविल लाईन पदस्थ किया गया है। इसी तरह अन्य निरीक्षकों में मोहसिन खान को सिविल लाईन से तेलीबांधा, रमाकांत साहू आमानाका से खमतराई, मनीष परिहार मंदिर हसौद से थाना उरला, यदुमणी सिदार खमतराई से मौदहापारा, सोनल ग्वाला पंडरी से आमानाका, रमेश मरकाम देवेन्द्र नगर से खरोरा, संजय पुढीर रआ केन्द्र से थाना राजेंद्र नगर, भरत लाल बरेठ रआ केन्द्र से मंदिर हसौद, रवि तिवारी उरला से गुढिय़ारी, राजकुमार पात्रे राखी से पंडरी, मंजूलता राठौर रआ केन्द्र से महिला थाना, बोधन राम साहू अभनपुर से देवेन्द्र नगर, नरेश कुमार कांगे यातायात से थाना अभनपुर, ममता शर्मा अली रआ केन्द्र से खम्हारडीह, अंशुमान सिंह खरोरा से थाना राखी, गौतमचंद गायडे यातायात से थाना सरस्वती नगर तथा अजय शंकर त्रिपाठी को थाना राजेंद्र नगर से थाना यातायात पदस्थ किया गया है। -


RELATED NEWS
Leave a Comment.