Top Story
महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं द्वारा क्रमिक भूख हड़ताल ? 08-Mar-2022
*महिलाओं द्वारा क्रमिक भूख हड़ताल* अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर देश दुनिया में 8 मार्च को महिलाओं को सम्मानित किया जा रहा है | वहीं दूसरी तरफ अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च के दिन ही छत्तीसगढ़ की राजधानी के नवा रायपुर में किसान आंदोलन मंच पर महिलाएं क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठ रही हैं | शासन प्रशासन को लिखित सूचना देने के बावजूद क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठने से आज के दिन महिलाओं को रोकने कोई अधिकारी किसानों के धरना स्थल मंच पर नहीं पहुंचा | अब ऐसे में महिलाओं के सम्मान, संप्रभुता की बात करना,महिला शक्ति, महिला सशक्तिकरण की बात करना कितना उचित लगता है ? *अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर क्रमिक भूख हड़ताल बैठने वाली महिलाएं के नाम व पते* 1:- मीना यादव (कयाबाधां) 2:- डेरहिन बाई धीवर (कयाबाधां) 3:- रूखमणी बाई सेन (कयाबाधां) 4:- जुगवा बाई पाल (कयाबाधां) 5:- तारा साहू (उपरवारा) 6:- बैजनत्री बाई (उपरवारा) 7:- लक्ष्मी खुटे ( बरौदा) 8:- शांति बाई पाण्डेय (बरौदा) 9:- तोमिन निर्मलकर (बरौदा) 10:- रमा बाई पाल (बरौदा) 11:- नीरा बाई साहू ( उपरवारा) 12: इन्द्रतीन बाई साहू (उपरवारा) नवा रायपुर किसान आन्दोलन स्थल पर आज किसान मंच में आमरण अनशन (भूख हड़ताल) पर बैठें हैं । *आमरण अनशन पर बैठने वाले किसान सदस्य* 1 राजकुमार पटेल (उपरवारा) 2:- भारत दास मानिकपुरी (रीको ) 3:- दुकालू राम सिन्हा (रीको) 4:- जगत राम सोनवानी (खण्डवा नई राजधानी प्रभावित किसान कल्याण समिति द्वारा जारी विज्ञप्ति में उक्त जानकारी दी गई|


RELATED NEWS
Leave a Comment.