Rajdhani
फसल बीमा योजना में पूर्व मुख्य सचिव अजय सिंह पर डेढ़ सौ करोड़ के...भ्रष्टाचार का आरोप… 22-Aug-2019

रायपुर। लोकप्रहरी रमाशंकर गुप्ता ने वर्ष 2014 में तत्कालीन राज्य स्तरीय समन्वय समिति फसल बीमा के अध्यक्ष अजय सिंह पर दस लाख किसानों के साथ खरीफ फसल बीमा हेतु 150 करोड़ के भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। गौरतलब है कि अजय सिंह प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव रहे हैं और वर्तमान में छत्तीसगढ़ राजस्व मंडल बिलासपुर के अध्यक्ष हैं। उल्लेखनीय है कि जैसे ही गुप्ता ने विभागीय जनसूचना अधिकारी सुश्री सी.एस.एक्का को उक्ताशय का पत्र प्रेषित किया गया, तत्संबंध में उनके द्वारा फसल बीमा के भ्रष्टाचार की जांच की अनुमति से संबंंधित सूचना के प्रकटीकरण से अजय सिंह की शारीरिक सुरक्षा को खतरे की आशंका व्यक्त की गई है। उल्लेखनीय है कि मामले की शिकायत करने वाले रमाशंकर गुप्ता ने इस बाबत् शपथ पत्र देकर सार्वजनिक रुप से खुलासा कर दिया है। प्रकरण को प्रारंभिक जांच के मद्देनजर प्रथम दृष्टया पुष्ट साक्ष्य के साथ ईओडब्लयू ने आरोपी के विरुद्ध जांच की अनुमति मांगी है।



RELATED NEWS
Leave a Comment.