Rajdhani
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसानों के साथ साइंस कॉलेज ऑडिटोरियम में राज्य स्तरीय विकास प्रदर्शनी का किया शुभारंभ... 21-May-2022

पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय  राजीव गांधी की पुण्य तिथि पर लगाई गई है विकास प्रदर्शनी
मुख्यमंत्री ने प्रदर्शनी स्थल पर लगे  राजीव गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की
राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना,धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल, मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना, मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना के क्रियान्वयन को आकर्षक छायाचित्रों के माध्यम से किया गया है प्रदर्शित
सुराजी गांव योजना, राम वन गमन पर्यटन परिपथ, वन अधिकार पत्र वितरण, वनोपज संग्रहण, राजीव युवा मितान क्लब योजना और छत्तीसगढ़ रोजगार मिशन को भी प्रदर्शनी में दर्शाया गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज किसानों के साथ साइंस कॉलेज ऑडिटोरियम में राज्य स्तरीय विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।।



RELATED NEWS
Leave a Comment.