State News
घर के बाहर कचरा उठा रही थी महिला! सांप के काटने से हुई मौत 22-May-2022

हाइलाइट्स

  • बिलासपुर के कोटा क्षेत्र में महिला की मौत
  • लूफा गांव में सांप काटने से हुई मौत
  • घर के बाहर कचरा उठाने के दौरान सांप ने काटा
  • अस्पताल लेजाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

Bilaspur. जिले में सांप के काटने से महिला की मौत हो गई। महिला घर के बाहर कचरा उठा रही थी। इसी दरमियान सांप ने काट लिया जिससे उसकी मौत हो गई।

मिली जानकारी अनुसार घटना बिलासपुर के कोटा थाना क्षेत्र के लूफा गांव का है। जहां लूफा गांव निवासी महिला घर के बाहर कचरा उठा रही थी। इसी दौरान उसे जहरीले सांप ने काट लिया।

जिसके बाद परिजनों ने महिला को कोटा स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। मृत महिला की पहचान रिया बाई (42 वर्ष) पति सावन सिंह निवासी लूफा के रूप में की गई है।



RELATED NEWS
Leave a Comment.