State News
फेल धान बीज की 31 मई तक होगी खरीदी 26-May-2022

 छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम के प्रक्रिया केन्द्रों में फेल धान बीज  को आगामी 31 मई तक समर्थन मूल्य पर समितियों के जरिए खरीदा जाएगा। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इसे ध्यान में  रखते हुए, कलेक्टर  डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र  भुरे ने जिले में भी औसत अच्छे किस्म के फेल धान बीज की खरीदी 31 मई तक समर्थन मूल्य पर करने के निर्देश दिए हैं।
गौरतलब है कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी हेतु पंजीकृत किसान को अधिकतम 15 क्विंटल प्रति एकड़ धान विक्रय करने की पात्रता नियत की गई है। अतः किसान द्वारा फेल धान बीज विक्रय की पात्रता उसके द्वारा समर्थन मूल्य पर धान विक्रय की पात्रता की सीमा तक होगी। उदाहरण के लिए यदि किसी पंजीकृत किसान द्वारा धान की बुवाई का रकबा दो एकड़ है और उसके द्वारा समर्थन मूल्य पर 20 क्विंटल धान बेचा जा चुका है, तो वह फेल धान बीज 10 क्विंटल की सीमा तक ही बेच सकता है। किसानों को धान बेचते वक्त अपने क्षेत्र की समिति में पंजीकृत कृषक कोड नंबर साथ लाने कहा गया है।



RELATED NEWS
Leave a Comment.