National News
गर्लफ्रेंड बनते ही तुरंत ना शेयर करें ये 5 बातें, वरना टूट सकता है रिश्ता ! 29-May-2022

Relationship Tips: आज के जमाने में ऐसे बहुत कम ही लड़के लड़कियां होंगे जो मोहब्बत के चक्कर में ना पड़े हो। बढ़ती उम्र के साथ समझदारी भी बढ़ती है और घर की जिम्मेदारी भी, लेकिन विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण के कारण लड़के लड़कियां एक दूसरे से आकर्षित होते हैं और इसी बीच एक दूसरे से प्यार कर बैठते हैं।

लेकिन प्यार भरोसा और विश्वास पर टिका होता है। आज हम आपको बताने वाले हैं कि अगर आप प्यार के शुरुआती दौर पर हैं तो आपको किन किन बातों का ख्याल रखना चाहिए और किन बातों को अपने गर्लफ्रेंड के साथ शुरुआती दौर पर शेयर नही करना चाहिए। कई बार ऐसा भी होता है कि शुरुआती दौर पर ही लड़के लड़कियां एक दूसरे से विश्वास खो बैठते हैं। जिससे उनका संबंध जल्द ही टूट जाता है। तो आइए जानते हैं,आज वह पांच बातें, जिन्हें अपने पार्टनर के साथ कब शेयर किया जाना चाहिए।

अपने इनकम के बारे में जल्द ही बात ना करें शेयर

अक्सर यही देखा जाता है कि लड़का लड़की को आई लव यू बोलता है और लड़की हाँ कर देती है। इसके बाद लड़का उतावला हो जाता है और अपने इनकम के बारे में सारी बातें अपनी गर्लफ्रेंड को बता देता है। जिसके बाद अगर लड़की सच में लड़के से मोहब्बत करती है तो वह पैसे से ज्यादा मतलब नहीं रखती है। लेकिन कई बार ऐसे चलाक लड़कियां भी मिल जाती है जो पैसे के पीछे भागती है। कई लड़कियां लड़के से पैसा खर्च करवाने लगती है। ऐसा भी होता है कि लड़की लड़के की सैलरी का ज्यादा अपेक्षा रखती है और लड़का का सैलरी कम होता है।जिससे दोनों के रिश्ते के बीच खटास आता है और जल्द ही रिश्ते टूट जाते हैं। इसलिए लड़के को समझदारी दिखाते हुए, लड़की पर पहले पूरा भरोसा हो जाने के बाद ही अपने सैलरी के बारे में बताना चाहिए। यह भी कहा गया है कि सच्चा प्यार पैसे का मोहताज नहीं होता है। लेकिन यह कलयुग है जनाब, यहां कुछ भी हो सकता है

शर्मिंदगी वाले पल को ना करें शेयर

इस भागमभाग भरी जिंदगी में अक्सर लोगों से कहीं न कहीं छोटी बड़ी गलतियां हो ही जाती है। जिससे कई बार आपको अपमानित भी होना पड़ता है। जो जिंदगी के लिए सबसे दुखद पलों में से एक होता है। इसी अपमान वाली बात को अपनी गर्लफ्रेंड से तभी शेयर करना चाहिए जब आप अपनी गर्लफ्रेंड को पूरी तरह से समझ चुके हो। आपको यदि आपनी गर्लफ्रेंड पर पूरा भरोसा हो तभी अपमान वाली बात को शेयर करना चाहिए। यदि आप अपनी गर्लफ्रेंड को पूरी तरह से समझ नहीं पाए है,तो आपको अपने अपमान वाली बात भूल से भी शेयर नहीं करना चाहिए। क्योंकि कई बार ऐसा भी होता है कि आपकी गर्लफ्रेंड आपके साथ उसी तरह से व्यवहार करने लग जाती है। ऐसा भी हो सकता है कि वह आपका मजाक उड़ाए और बातों बातों में उनही अपमान की बातों को बोलने लग जाए।

परिवार और अपने सीक्रेट बातें जल्द ना करें शेयर

जिंदगी में परिवार एक अहम हिस्सा होता है, और हर परिवार की एक सीक्रेट बात होती है। यदि आप गर्लफ्रेंड बनाते हैं तो आपको तुरंत ही परिवार के बारे में बताने से बचना चाहिए। क्योंकि अक्सर यही देखा जाता है कि लड़का, लड़की को अपना सबकुछ मान बैठता हैं, और अपने परिवार के सारे राज लड़की के सामने खोल देता है। जिससे कई बार लड़कियां परिवार के बारे में जान जाती है और उन्हें कई बातें खराब लगती है जिससे वे लड़कों से किनारा करने लग जाती है। कई चलाक लड़कियां लड़के के परिवार का राज खुलने के बाद ब्लैक मेलिंग करना शुरू कर देती है।

अपनी कमजोरी को ना करें शेयर

इंसान के अंदर कोई ना कोई कमजोरियां जरूर होती है। चाहे वह शारीरिक कमजोरी हो या कोई और अन्य कमजोरी। अपनी कमजोरी को गर्लफ्रेंड के साथ तब तक शेयर नहीं करना चाहिए जब तक आप को उस पर पूरा भरोसा ना हो। जब तक आप को यह ना लगे कि वह आपको धोखा नहीं देगी, तब तक आप अपनी कमजोरी को यूं ही छुपाए रखें। और जब आपको पूरा यकीन हो जाए कि वह लड़की आपकी बन चुकी है,तो आप अपनी कमजोरियां उसे बता सकते हैं।

जब हो जाए पूरा भरोसा तब खोले दिल का राह

कहा जाता है कि अक्सर हड़बड़ी में गड़बड़ी हो जाती है। यही रूल रिलेशनशिप में भी लागू होता है। लोगों को कभी भी हड़बड़ाहट में अपने दिल की बात किसी से नहीं कहनी चाहिए। जब आपको यह लगना शुरू हो जाए की सामने वाली लड़की में आपका फ्यूचर दिख रहा है, और वह भी आपके साथ अपना फ्यूचर देखती है, तभी आप अपने दिल का राज अपनी गर्लफ्रेंड के साथ शेयर करें, वरना हो सकता है कि आपको उससे धोखा मिले।



RELATED NEWS
Leave a Comment.