State News
राहुल आज हॉस्पिटल से होगा डिस्चार्ज 25-Jun-2022
बिलासपुर। अपोलो अस्पताल ङझछ भर्ती राहुल की स्थिति अब पूरी तरह से सामान्य हो गई है। शरीर व खून में संक्रमण भी खत्म हो चुका है। शरीर पर लगे चोट भी भर चुके हैं। वहीं अब वह धीरे-धीरे पैदल भी चलने लगा है। राहुल के सारे टेस्ट सामान्य आए हैं। ऐसे में अपोलो प्रबंधन ने उसे आज डिस्चार्ज करने का निर्णय लिया है। अस्पताल से छुट्टी के बाद भी उसकी दवाइयां चलती रहेंगी। साथ उसकी थैरेपी भी जारी रहेगी। राहुल साहू को 105 घंटे तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद 15 जून को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस दौरान उसके शरीर में कई जगहों पर घाव बन चुके थे। जख्म से खून में पहुंची बैक्टीरिया ने उसके शरीर में जबरदस्त हमला किया था। इसकी उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी। डाक्टरों के इलाज राहुल अब पूरी तरह खतरे से बाहर आ चुका है। हालांकि डाक्टरों ने शुक्रवार को ही उसे छुट्टी देने का निर्णय लिया था, लेकिन स्वजन के कहने पर एक दिन और फिजियो थैरेपी और एक्सरसाइज के लिए रखा गया। वहीं आज उसके डिस्चार्ज करने की प्रक्रिया पूरी कर उसे सकुशल घर भेजा जाएगा।


RELATED NEWS
Leave a Comment.