Top Story
*विश्व आदिवासी दिवस के दिन भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष बदला* 09-Aug-2022
*विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष बदला* बिलासपुर के सांसद अरुण साव को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया | विश्व आदिवासी दिवस के दिन एक वरिष्ठ आदिवासी पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय को पद से हटाया | भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय को हटाकर बिलासपुर के सांसद अरुण साव को भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है | यह नियुक्ति विश्व आदिवासी दिवस के दिन केंद्रीय नेतृत्व द्वारा की गई | भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह द्वारा जारी पत्र के अनुसार यह नियुक्ति की गई है | इस नियुक्ति से यह बात स्पष्ट हो गई कि भारतीय जनता पार्टी ने विश्व आदिवासी दिवस के दिन एक वरिष्ठ आदिवासी प्रदेश अध्यक्ष को पद से हटाया | अब इसे कौन किस नजर से देखता है यह तो सबका अपना-अपना नजरिया माना जा सकता है |=


RELATED NEWS
Leave a Comment.