Top Story
सरकार के भ्रष्टाचार और कांग्रेस की साठगांठ को जनता के सामने उजागर करेगी आप।
कल से छत्तीसगढ़ में शुरु होगा आप का झाडू चलाओ, भ्रष्टाचार भगाओ यात्रा, पूरे 10 दिन राज्य सरकार के भ्रष्टाचार और कांग्रेस की साठगांठ को जनता के सामने उजागर करेगी आप।
दिल्ली के श्रम मंत्री और पार्टी के प्रदेश प्रभारी गोपल राय का बयान, कांग्रेस और बीजेपी की नीतियों और साठगांठ आधारित गठजोड़ की वजह से देश के सर्वाधिक संपदाओं से परिपूर्ण राज्य के लोग सर्वाधिक गरीबी और बेरोजगारी में जीने को मजबूर है।
झाडू चलाओ, भ्रष्टाचार भगाओ यात्रा दंतेवाड़ा,धमतरी, खरसिया और कोरबा से शुरु होगी। दंतेवाड़ा की यात्रा का नेतृत्व गोपाल राय, धमतरी से शुरु होने वाली यात्रा का नेतृत्व अलका लांबा, खरसिया की यात्रा का नेतृत्व राज्यसभा सद्स्य सुशील गुप्ता और कोरबा की यात्रा का नेतृत्व राज्यसभा सदस्य संजय सिंह करेंगे।
लविंदरपाल की रिपोर्ट
Leave a Comment.