State News
राजभवन में आज से 04 अक्टूबर तक रहेगा ओपन हाउस : आम नागरिक कर सकेंगे छायाचित्र प्रदर्शनी का अवलोकन 02-Oct-2018

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य पर राजभवन में छायाचित्र प्रदर्शनी 02 अक्टूबर से 04 अक्टूबर तक लगी रहेगी, इसे देखने के लिए राजभवन में कार्यालयीन समय में ओपन हाउस रहेगा। प्रदर्शनी का अवलोकन शालेय एवं महाविद्यालयीन छात्र-छात्राएं और आम नागरिक भी कर सकेंगे। प्रदर्शनी में महात्मा गांधी के प्रारंभिक जीवन, दक्षिण अफ्रीका यात्रा, भारत आगमन, दांडी यात्रा और उनके जीवन के विभिन्न प्रसंगों को प्रदर्शित किया गया है। इसमें विशेष रूप से महात्मा गांधी के छत्तीसगढ़ यात्रा से संबंधित छायाचित्र, संपूर्ण गांधी साहित्य एवं गांधी जी के जीवन पर आधारित वृत्त चित्र का भी प्रदर्शन किया गया है।  इसके अलावा छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्राम उद्योग बोर्ड द्वारा सामान्य चरखा और आधुनिक चरखा भी रखा जाएगा। साथ ही विशेष रूप से खादी के विभिन्न परिधान भी प्रदर्शित किए गए है।  

More Photo
  • राजभवन में आज से 04 अक्टूबर तक रहेगा ओपन हाउस : आम नागरिक कर सकेंगे छायाचित्र प्रदर्शनी का अवलोकन
  • राजभवन में आज से 04 अक्टूबर तक रहेगा ओपन हाउस : आम नागरिक कर सकेंगे छायाचित्र प्रदर्शनी का अवलोकन
More Video
RELATED NEWS
Leave a Comment.