National News
भाजपा में बड़ा फेरबदल...तीन नए प्रदेश अध्यक्ष किए गए नियुक्त... 14-Sep-2019

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी साल 2014 के बाद से कुछ ऐसे काम कर रही है जो अन्य पार्टियों के लिए एक उदाहरण के तौर पर हो सकता है। पार्टी को पता होता है कि, किस नेता को किस समय सामने लाया जाए जिससे पार्टी को मजबूती मिलेगी। इसी को देखते हुए भाजपा ने अपने तीन राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों में बदलाव करते हुए बड़ा फेरबदल किया है। अब अजय कुमार उत्तराखंड भाजपा के नए महामंत्री संगठन होंगे। बता दें कि संजय कुमार के इस्तीफे के बाद से यह पद खाली चल रहा था। अजय कुमार पश्चिम उत्तर प्रदेश के संगठन मंत्री भी रह चुके हैं। इतना ही नहीं ये उत्तराखंड में आरएसएस के प्रचारक भी रहे हैं।

bjp

बिहार भाजपा को अपना नया प्रदेश अध्यक्ष मिल गया है और पश्चिमी चंपारण से पार्टी के सांसद संजय जायसवाल को बिहार भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। बता दें कि नित्यानंद राय के पीएम मोदी की कैबिनेट में शामिल होने के बाद बिहार में प्रदेश अध्यक्ष का पद खाली था। ऐसे में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने संजय जायसवाल पर भरोसा जताया है और उन्हें ये अहम जिम्मेदारी सौंपी है।

bjp 2

सतीश पूनिया को राजस्थान का कार्यभार सौंपा गया है। राजस्थान में पहले मदनलाल सैनी राज्य के अध्यक्ष पद का पदभार संभाल रहे थे। लेकिन 25 जून को उनके निधन के बाद से यह पद खाली पड़ा हुआ था।

bjp 1

प्रदेशाध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर भाजपा कार्यालय की ओर से शनिवार को जारी विज्ञप्ति में जानकारी दी गई है। राजस्थान में आमेर से विधायक सतीश पूनिया के हाथों में प्रदेश की जिम्मेदारी दी गई है।



RELATED NEWS
Leave a Comment.