Top Story
मध्य प्रदेश पर्यटन - घूमे भारत के दिल में - 14-Sep-2019

मध्य प्रदेश पर्यटन पिछले कई दशकों से पर्यटन के लिए मध्यप्रदेश में आने वाले पर्यटकों को उच्च स्तरीय सेवाएं और सुविधाएं प्रदान करता आ रहा है - मध्य प्रदेश भारत का एक महत्वपूर्ण राज्य है जिसे भारत का हृदय कहा जाता है - मध्यप्रदेश में बाघों की सर्वाधिक संख्या होने की वजह से इसे टाइगर स्टेट ऑफ इंडिया घोषित किया गया है - इस राज्य का इतिहास भौगोलिक स्थिति प्राकृतिक सुंदरता सांस्कृतिक विरासत और यहां के लोग इसे भारत के सर्वश्रेष्ठ पर्यटन स्थलों में से एक बनाते हैं बांधवगढ़ नेशनल पार्क में टाइगर देखने से लेकर खजुराहो के मंदिरों की मूर्तियों में वास्तविक भारत को खोजा जा सकता है मध्यप्रदेश की कलाकृति राज्य की केंद्रीय स्थिति तथा साथ ही साथ समृद्ध प्राकृतिक विविधता इसे संपूर्ण पर्यटन गंतव्य बनाते हैं उच्च पर्वत श्रेणियों नदियों और झीलों से युक्त हरे भरे जंगल प्रकृति के विभिन्न तत्वों के बीच एक सुंदर सामंजस्य प्रदान करते हैं विभिन्न प्रकार के पशु पक्षी और पौधे तथा यहां की प्राकृतिक सुंदरता मध्य प्रदेश के पर्यटन की विशेषता है साथ ही ही साथ यहां का इतिहास सांस्कृतिक धरोहर और आदिवासी संस्कृति मध्य प्रदेश के पर्यटन को संपूर्णता प्रदान करते हैं | मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड कि डिप्टी डायरेक्टर क्रिएटिव एंड पब्लीसिटी दीपिका राय चौधरी ने मध्य प्रदेश टूरिज्म के महत्वपूर्ण स्थानों के बारे में जानकारी देते हुए मीडिया को बताया कि यहां की संस्कृति और ऐतिहासिक विरासत से लोगों को रूबरू करवाने हम छत्तीसगढ़ के लोगों को मध्यप्रदेश आमंत्रित करते हैं और उन्हें बेहतर पर्यटन सुविधाएं उपलब्ध करवाने हमारा प्रयास रहेगा - दीपिका राय चौधरी के अनुसार इस तरह के प्रयासों का उद्देश्य देश और विदेश के पर्यटकों को अतुल्य भारत के दिल यानी मध्यप्रदेश में आने के लिए प्रेरित करना भी है - CG 24 News- Singhotra - 9301094242



RELATED NEWS
Leave a Comment.