National News
आंध्र प्रदेश में बड़ा हादसा....सैलानियों से भरी नाव नदी में डूबी....7 लोगों की मौत... 15-Sep-2019

नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश के ईस्ट गोदावरी जिले के देवीपटनम में गोदावरी नदी में रविवार को बड़ा नाव हादसा हो गया। सैलानियों से भरी एक नाव गोदावरी नदी में डूब गई। नाव पर 60 लोग सवार थे। इसमें से 23 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। सात लोगों के शव बरामद किए गए हैं। शेष की तलाश के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और एसडीआरएफ की टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं। मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी ने सरकार में मंत्री अवंती श्रीनिवास के साथ ही जिले में मौजूद मंत्रियों को मौके पर पहुंचने और राहत कार्य की निगरानी करने के लिए कहा है। मुख्यमंत्री ने ईस्ट गोदावरी जिले के जिलाधिकारी और अधिकारियों से बात कर हादसे के संबंध में जानकारी ली है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को रेस्क्यू ऑपरेशन युद्ध स्तर पर चलाने के निर्देश दिए।

andhra pradesh 1

मुख्यमंत्री ने हादसे पर दुःख प्रकट करते हुए अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है। मुख्यमंत्री रेड्डी ने अधिकारियों को युद्ध स्तर पर राहत एवं बचाव कार्य करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से राहत कार्य में ओनजीसी और नौसेना के हेलिकॉप्टरों का भी उपयोग करने को कहा है। उन्होंने क्षेत्र में नौका संचालन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने और सभी नाव संचालकों के लाइसेन्स चेक करने के आदेश दिए हैं।



RELATED NEWS
Leave a Comment.