State News
निर्वाचन व्यय के लिए वीडियो निगरानी टीम का गठन - कौन किस विधान सभा क्षेत्र की संभालेगा जिम्मेदारी ?
विधानसभा निर्वाचन-2018 हेतु रायपुर जिले में निर्वाचन व्यय निगरानी के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. बसवराजु एस. द्वारा वीडियो निगरानी टीम का गठन किया गया है।
इनमें रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 48 के लिए प्रबंधक वित्त सचिन शर्मा व उप संचालक स्थानीय निधि संपरीक्षा प्रदीप शर्मा, रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 49 के लिए सहायक संचालक स्वास्थ्य मिशन ताम्रध्वज साहू व उप संचालक स्थानीय निधि संपरीक्षा भागवत सिंह तोमर, रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 50 के लिए लेखाधिकारी पर्यटन मंडल मंयक कुमार गुप्ता व सहायक संचालक स्थानीय निधि संपरीक्षक शत्रुघन लाल गुप्ता, रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 51 के लिए सहायक संचालक उच्च शिक्षा आई.पी. रात्रे व सहायक संचालक स्थानीय निधि संपरीक्षा अविनाश तिवारी, आरंग विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 52 के लिए लेखाधिकारी नगेन्द्र सिंह ठाकुर, अभनपुर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 53 के लिए लेखाधिकारी राजेन्द्र कुमार अग्रवाल - बलौदाबाजार विधानसभा क्षेत्र 45 के लिए लेखाधिकारी लोक निर्माण विभाग सुनील कुमार उपाध्याय, धरसींवा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 47 के लिए उप संचालक आर्थिक एवं सांख्यिकी संचालनालय याकूब कुजूर, को निर्वाचन व्यय निगरानी के लिए सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। रिजर्व नोडल अधिकारी में सहायक संचालक स्थानीय निधि संपरीक्षा देवनारायण पाण्डेय और उप संचालक नगर सेना बशीर खान को नियुक्त किया गया है। CG 24 News Report
RELATED NEWS
-
-
-
-
-
-
-
-
-
-
सांसद बृजमोहन अग्रवाल की बड़ी भाभी का निधन 06-Feb-2025
Leave a Comment.