Entertainment News
मिक्स फ्रूट जूस बनाने की विधि 24-Nov-2022

आज की भागदौड़ भरी जीवन शैली में लोग जूस के नाम पर पैकेट वाला जूस ज्यादातर पीते हैं। पैकेट वाले जूस हमारी हेल्थ के लिए कुछ हद तक हानिकारक भी हो सकता है, इसलिए हमेशा ताजे फलों के जूस का ही सेवन करना चाहिए। मिक्स फ्रूट का जूस पीने से शरीर को ताकत मिलती है। यदि आपने कभी व्रत रखा है तो आप मिक्स फ्रूट के जूस का सेवन कर सकते हो। तो आइए जानते हैं मिक्स फ्रूट बनाने की विधि।

 

आवश्यक सामग्री || 

संतरा - 1
अंगूर - 1 कप
अनार - 1 कप
सेब - 1 कप
कीवी - 1 pcs
नींबू - 1/2 
आम - 1 कप
काला नमक - स्वादानुसार 
काली मिर्च पाउडर - 1 पिंच
चीनी - स्वादानुसार
आइस क्यूब
 
 

बनाने की विधि 

  • एक ग्राइंडर जार ले उसमे सारे फल सन्तरा, आम, अंगूर, सेब, कीवी, नींबू का रस, काला नमक, चीनी, काली मिर्च पाउडर और एक गिलास पानी डाले और सभी चीजों को ग्राइंड कीजिए।
  • तैयार जूस को छननी से एक बाउल में छान लीजिए, अगर जूस ज्यादा गाढ़ा हो जाए तो उसमें पानी मिला लीजिए।
  • मिक्स फ्रूट जूस बनकर तैयार हैं, जूस को एक गिलास में आइस क्यूब डालकर जूस को सर्व कीजिए।


RELATED NEWS
Leave a Comment.