Top Story
दिल्ली में आप के 134 पार्षद, भाजपा के 104 पार्षद, फिर भी मेयर हम बनाएंगे - भाजपा का दावा 07-Dec-2022
दिल्ली में आप के 134 पार्षद, भाजपा के 104 पार्षद, फिर भी मेयर हम बनाएंगे - भाजपा का दावा दिल्ली एमसीडी चुनाव में आम आदमी पार्टी का बहुमत आने और भारतीय जनता पार्टी की हार के बावजूद दिल्ली की राजनीति संदेहों के दायरे में है ! दिल्ली के एमसीडी चुनाव के नतीजे यूं तो आम आदमी पार्टी के पक्ष में गए हैं परंतु महापौर का चुनाव अभी भी दिल्ली में नया गुल खिला सकता है, ऊंट किस करवट बैठेगा यह तो मेयर चुनाव के बाद ही पता चलेगा| दिल्ली भाजपा सांसद रमेश विधूड़ी ने स्पष्ट संकेत दिया है कि आंकड़े जिनके पास होंगे मेयर उनका ही होगा |कहने का मतलब यह कि आम आदमी पार्टी के 134 पार्षदों का बहुमत होने के बावजूद भाजपा दावा ठोक रही है कि एमसीडी में महापौर भाजपा बनाएगी अर्थात यह माना जा सकता है, और सोचा जा सकता है कि भाजपा द्वारा आप के पार्षदों की खरीद-फरोख्त की जा सकती है! भाजपा प्रवक्ता हरीश खुराना, भाजपा आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने भी मीडिया के सामने दमदारी से कहा है कि पार्षद चाहेंगे तो मेयर भाजपा का ही बनेगा | कुल मिलाकर यह संभावना नजर आ रही है कि भाजपा ऑपरेशन कमल रूपी हथियार का इस्तेमाल दिल्ली एमसीडी के मेयर चुनाव में कर सकती है | यह उल्लेख करना भी जरूरी है कि अब तक भाजपा का ऑपरेशन लोटस गुप्त रूप से बंद कमरे में पर्दे के पीछे होता रहा है, यह पहली बार है कि भाजपा के कई नेता खुलेआम ट्वीट कर, मीडिया चैनलों के डिब्बे में और पत्रकारों के सवालों पर दमदारी से, बेखौफ होकर पार्षदों के पार्टी विरोधी मत देने की बात कर रहे हैं | सांसद रमेश बिधूड़ी ने तो एनडीटीवी के एक प्रोग्राम में एंकर को आम आदमी पार्टी के 50 पार्षदों के भरोसे पर संदेह व्यक्त किया है | भाजपा नेताओं द्वारा इस प्रकार डंके की चोट पर दिल्ली एमसीडी में मेयर बनाने की बात कहां तक सही है ? यह अन्य राजनैतिक पार्टियों एवं चुनाव आयोग के साथ साथ संबंधित एजेंसियों को तय करना है|


RELATED NEWS
Leave a Comment.