Top Story
साहिब श्री गुरु गोविन्द सिंह जी के प्रकाशपर्व पर 17 दिसंबर 2022 को नगर कीर्तन 09-Dec-2022
*साहिब श्री गुरु गोविन्द सिंह जी के गुरुपर्व पर Saturday 17 दिसंबर 2022 को* *रायपुर में आयोजित होने वाली शोभा यात्रा के संबंध में हुई बैठक* धन् धन् साहिब श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी के प्रकाश पर्व पर Saturday 17 दिसंबर 2022 को रायपुर में आयोजित होने वाली शोभा यात्रा के संबंध में गुरुव्दारा गुरुनानक नगर में रायपुर के समस्त गुरुव्दारा और सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में शोभा यात्रा को सफल बनाने के लिए सभी श्रध्दालुओं का सहयोग लिया जाएगा। (1) शोभा यात्रा शनिवार 17 दिसंबर 2022 को गुरुव्दारा गुरुनानक नगर से दोपहर 2.30 बजे प्रारंभ होगी जो गुरुव्दारा गोविन्द नगर, पंडरी में समाप्त होगी। (2) शोभा यात्रा का मार्ग - गुरुव्दारा गुरुनानक नगर - गुरुव्दारा बाबा बुढ्ढा साहिब - जी.ई. रोड कैनाल रोड से गुरुव्दारा गोविन्द नगर पंडरी तक होगा। (3) संपूर्ण मार्ग के दोनों ओर निशान साहिब व झंडिया होगीं। तेलीबांधा और कैनाल रोड में लाईटिंग की जाएगी और लॉऊडस्पीकर के माध्यम से रिकार्डेड कीर्तन का प्रसारण होगा। (4) शोभा यात्रा को सुव्यवस्थित बनाए रखने और नियंत्रित करने के लिए नियुक्त वॉलिन्टयर व्यवस्था संभालेगें। इन बैठकों में सरदार प्रितपाल सिंह चंडोक, सरदार जे.एस. भाटिया, सरदार जी.एस. बॉम्बरा, सरदार जीत सिंह खनूजा, गुरुव्दारा स्टेशन रोड, गुरुव्दारा टाटीबंध, गुरुव्दारा महावीर नगर, गुरुव्दारा गोविन्द नगर पंडरी, गुरुव्दारा हीरापुर, गुरुव्दारा देवपुरी के प्रतिनिधि दशमेश सेवा सोसायटी, छत्तीसगढ़ सिक्ख कौंसिल, बाबा दीप सिंह सेवा दल, छत्तीसगढ़ सिक्ख संगत तथा छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसियेशन के पदाधिकारी उपस्थित थे। सभी ने शोभा यात्रा को धूमधाम से सफल बनाने की अपील की और संपूर्ण सहयोग का संकल्प लिया। CG 24 News - Singhotra


RELATED NEWS
Leave a Comment.