State News
मरीजों के सेवा करने वाले सिम्स के एक अधिकारी व दो कर्मचारी गणतंत्र दिवस पर हुए सम्मानित 28-Jan-2023
0 कलेक्टर सौरभ कुमार ने प्रशस्ति पत्र प्रदान किया मन्नू मानिकपुरी संवाददाता बिलासपुर बिलासपुर मेडिकल कालेज सिम्स में भर्ती मरीजों के सेवा करने पर एक अधिकारी व दो कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस पर सम्मानित किया गया। पुलिस मैदान में परेड समारोह पर कलेक्टर सौरभ कुमार ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही कलेक्टर ने सिम्स के सभी अधिकारी व कर्मचारियों को स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर काम करने के लिए कहा। सिम्स चिकित्सालय महाविालय से सिम्स के उप चिकित्सा अधीक्षक डा. विवेक शर्मा और चतुर्थ कर्मचारी दिनेश निर्मलकर, राजेंद्र पठारी ने करोना काल के दौरान सिम्स में भर्ती मरीजों को प्रदान किया। इसके अलावा सिम्स में आने वाले नए मरीजों का भी सेवा करते हैं। सिम्स प्रबंधन द्वारा दोनों कर्मचारियों के नाम पर कलेक्टर को अनुमोदन भेजा गया। अनुमोदन में दोनों के कार्यों का भी उल्लेख किया गया। सिम्स के डीन डा. केके सहारे ने कहा कि दोनों कर्मचारी निश्वार्स्थ भाव से मरीज से लेकर यहां आने वाले लोगों का मदद करते हैं। इससे सिम्स का नाम होता है। डीन ने दोनों कर्मचारियों को बधाई दी। साथ ही निस्वार्थ भावना से आगे काम करते रहेंगे तो उसका फल बिल्कुल मिलेगा।


RELATED NEWS
Leave a Comment.