Crime News
सेवानिवृत्त होने पर अधिकारियों को दी गई विदाई, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय ने की सेवा की सराहना 31-Jan-2023
पुलिस विभाग में लंबी सेवा के बाद दिनांक 31.01.23 को सेवानिवृत्त हुए दो अधिकारियों को विदाई दी गई। इस मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय  प्रशांत अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण  कीर्तन राठौर एवं रक्षित निरीक्षक श्री वैभव मिश्रा ने दोनो पुलिस अधिकारियों की सेवा की सराहना करते हुए उनके भावी जीवन की शुभकामनाएं दिये। सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों में निरीक्षक श्रीमती पी. अनुराधा राव एवं सहायक उपनिरीक्षक श्री सोनी लाल कौशिक शामिल हैं। 
 
निरीक्षक पी. अनुराधा राव वर्ष 1982 में पुलिस विभाग में जिला रायपुर में महिला आरक्षक के पद पर भर्ती होकर थाना कोतवाली, पुलिस कंट्रोल रूम, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जिला विशेष शाखा, थाना सिविल लाईन, महिला थाना एवं पुनः थाना सिविल लाईन में अपनी सेवाएं दी। पुलिस विभाग में 40 वर्षों की सेवा पश्चात आज दिनांक 31.01.23 को सेवानिवृत्ति हुई।
 
सहायक उपनिरीक्षक सोनी लाल कौशिक वर्ष 1988 में पुलिस विभाग में जिला रायपुर में आरक्षक के पद पर भर्ती होकर थाना कोतवाली, सिहावा, राजिम, टिकरापारा, मौदहापारा, गिधपुरी चैकी एवं यातायात में अपनी सेवाएं दी। पुलिस विभाग में 34 वर्षों की सेवा पश्चात आज दिनांक 31.01.23 को सेवानिवृत्ति हुए।


RELATED NEWS
Leave a Comment.