Top Story
अमर अग्रवाल का विरोध करने भाजपा कार्यालय पहुंचे थे कांग्रेसी - मंत्री अमर अग्रवाल का बयान 25-Oct-2018
भाजपा कार्यालय में विरोध करने कांग्रेसी पहुंच रहे हैं यह कहना है आबकारी मंत्री अमर अग्रवाल का - आज भाजपा कार्यालय में पत्रकारों ने जब उनसे सवाल किया कि आप के विधानसभा क्षेत्र से अनेक भाजपाई आप की टिकट का विरोध करने भाजपा कार्यालय पहुंचे थे - क्या आपसे कार्यकर्ता नाराज हैं तो मंत्री अमर अग्रवाल ने स्पष्ट कहा कि भाजपा कार्यालय में कल विरोध करने आने वाले कांग्रेसी हैं - अब अगर मंत्री अमर अग्रवाल की बात पर विश्वास किया जाए तो कांग्रेसी भाजपा कार्यालय विरोध करने क्यों पहुंचे ? मंत्री अमर अग्रवाल ने उनके खिलाफ FIR क्यों नहीं की? दूसरी तरफ यह भी ध्यान देने वाली बात है कि क्या ऐसा हो सकता है कि कांग्रेसी किसी भाजपाई मंत्री की टिकट का विरोध करें - बहरहाल मंत्री का यह बयान किसी के भी गले उतरने वाला नहीं है - सीजी 24 न्यूज़ के लिए लविंदरपाल की रिपोर्ट
More Photo
More Video
RELATED NEWS
Leave a Comment.