Rajdhani
गांधी विचार पदयात्रा : ग्राम खोरपा से प्रारंभ होकर पहुंची कोलर-छैछानपैरी...कल रायपुर में होगा समापन 09-Oct-2019

रायपुर। महात्मा गांधी के 150वीं जयंती समारोह के अवसर पर गत 4 अक्टूबर को धमतरी जिले के ग्राम कण्डेल से प्रारंभ गांधी विचार पदयात्रा बुधवार सुबह रायपुर जिले के ग्राम खोरपा से प्रारंभ होकर ग्राम कोलर और फिर यहां से रवाना होकर छैछानपैरी पहुंची। ग्राम खोरपा, कोलर और छैछानपैरी में सभा का आयोजन भी किया गया है। पदयात्रा में नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव डहरिया, विधायक मोहन मरकाम, धनेन्द्र साहू, अमितेष शुक्ला, देवेन्द्र यादव, लक्ष्मी ध्रुव सहित जनप्रतिनिधि और ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए। सभा को संबोधित करते हुए नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव डहरिया ने कहा कि समाज के विकास में जनता की सहभागिता जरूरी है। सत्य और अहिंसा के आधार पर ही महात्मा गांधी ने देश को आजादी दिलायी थी, उनके आदर्शों और संकल्पना को पूरा करने में सभी का सहयोग आवश्यक है। उन्होंने ग्राम कोलर में मुख्यमंत्री समग्र योजना के तहत सीमेंट कंक्रीट रोड़ के लिए 10 लाख रुपए स्वीकृत करने की घोषणा की। 

 उल्लेखनीय है कि बुधवार दोपहर के बाद यह पदयात्रा छैछानपैरी से होते हुए मुजगहन और फिर सेजबहार पहुंचेगी। यह पदयात्रा कल 10 अक्टूबर को ग्राम सेजबहार से प्रारंभ होगी। इसके बाद यह यात्रा 10:30 बजे डूंडा, 12:30 बजे संतोषी नगर और 2 बजे रायपुर के गांधी मैदान में पहुंचेगी। डूंडा और संतोषी नगर में भी सभाओं का आयोजन किया गया है। गांधी मैदान में गांधी विचार यात्रा का समापन समारोह आयोजित किया गया है।



RELATED NEWS
Leave a Comment.