National News
उत्तर प्रदेश सरकार को किसानों की याद केवल विज्ञापनों में आती है : प्रियंका गांधी 09-Oct-2019

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर राज्य में कर्ज में डूबे किसानों को कर्ज माफी के नाम पर धोखा देने और अत्यधिक बारिश के कारण उनकी फसल को हुए नुकसान का मुआवजा देने में विफल रहने का आरोप लगाया। प्रियंका ने ट्वीट किया, “उप्र सरकार ने किसानों को परेशान करने के कई तरीके ईजाद किए हैं। कर्जमाफी के नाम पर धोखा किया। बिजली बिल के नाम पर उनको जेल में डाला और बाढ़-बारिश से बर्बाद फसल का कोई मुआवजा नहीं मिल रहा है। उप्र में भाजपा सरकार को किसानों की याद केवल विज्ञापनों में आती है।कांग्रेस नेता राज्य में किसानों की बेहतरी के लिए काम नहीं करने पर आदित्यनाथ सरकार पर निशाना साधती रहती हैं।इससे पहले उन्होंने मंदी को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि, “मंदी के कारण कम्पनियों में 10-10 दिन ताले पड़ेंगे। वहाँ कोई काम नहीं होगा। लेकिन भाजपा सरकार ने अर्थव्यवस्था सुधार के अपने एजेंडे पर जान-बूझकर ताला लगाया हुआ है।



RELATED NEWS
Leave a Comment.