Rajdhani
रायपुर : सिंदूर खेल मां दुर्गा को दी विदाई...अगले वर्ष फ‍िर आने का दिया न्योता... 09-Oct-2019

रायपुर : पंडरी थाना क्षेत्र के अन्तर्गत गांधी नगर के काली नगर स्थित दुर्गा पंडाल में सिन्दूर खेल का कार्यक्रम मंगलवार को बंगाली समाज की महिलाओं ने मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन से पूर्व किया। विजयादशमी का दिन मां दुर्गा की विदाई का दिन होता है. मां की विदाई को उनके भक्त अपने-अपने तरीके से देते हैं काली नगर में मां की विदाई के मौके पर सिंदूर खेला का नजारा देखने को मिला - काली नगर में स्थित दुर्गा पंडाल पूजा समिति द्वारा बंगाली रीति-रिवाज के साथ नवरात्र का पर्व मनाया गया - हर सुहागन यही मनोकामना करती है कि उसके सुहाग पर आने वाला हर संकट मां टाल दे। हर तरफ उड़ते सिंदूर ने माहौल को और भक्तिमय बना दिया। दुर्गा पूजा के आखिरी दिन काली नगर में बंगाली समाज की महिलाओं ने मां दुर्गा को सिन्दूर अर्पित किया। इसके पश्चात दुर्गा पंडाल में महिलाओं ने सिन्दूर खेला परम्परा के तहत एक-दूसरे के सिन्दूर लगा उनके सुहाग की लम्बी आयु की कामना की। बड़ी संख्या में बंगाली समाज की महिलाएं दुर्गा पंडाल में एकत्र हुई। उन्होंने वहां मां दुर्गा की पूजा की। इसके पश्चात उन्होंने पान के पत्ते से मां दुर्गा के गाल पर सिन्दूर लगाया, फिर उनकी मांग में और ललाट पर सिन्दूर लगा मिठाई का भोग लगाया। पूजा करने के बाद सभी महिलाओं ने आपस में एक-दूसरे के गालों पर सिन्दूर लगाया।

 



RELATED NEWS
Leave a Comment.